logo

अवैध संबंध के मामले में गुमला के रायडीह में चार लोगों की पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी है पुलिस

1323news.jpg
द फॉलोअप टीम
गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के डेरंगडीह- गांव में मंगलवार को चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी शामिल है। दो अन्य मृतक बाहर के रहने वाले हैं। आशंका जताई जा रही है कि चारों लोगों की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

अवैध संबंध में की गई हत्या
घटना के बारे में पुलिस को बताया गया कि जिन दो लड़कों की हत्या की गयी है, उनमें एक लड़के का महिला से अवैध संबंध था। महिला को शक हो गया था कि इस अवैध संबंध के बारे में उसके पति को पता है, इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने के लिए  महिला ने दोनों लड़कों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। घटना की खबर गांव वालों तक पहुंचने के बाद लोगों ने गुस्से में लड़कों की पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद गांववालों ने महिला की भी हत्या कर दी।

युवक से था महिला का अवैध संबंध
मिली जानकारी के अनुसार दो अन्य मृत युवकों की पहचान नहीं हो पायी है, पर मृतक जोड़े की पहचान डेंगरडीह गांव निवासी मरियानूस कुजूर और उसकी पत्नी नीलम कुजूर के रूप में की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नीलम का दोनों युवकों में से एक युवक के साथ अवैध संबंध चल रहा था. दोनों लड़के अक्सर महिला के घर आना–जना था।इस बारे में गांव वालों को भी जानकारी थी।
रोजाना की तरह सोमवार शाम को दोनों युवक बाइक से महिला के घर पहुंचे थे। महिला ने साजिश के तहत अपने तीनों बच्चों को गांव के ही किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया था। सोमवार देर रात महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से वारकर अपने पति की हत्या कर दी।इसकी जानकारी के बाद ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर महिला नीलम के घर पहुंचे। मरियानूस का शव आंगन में पड़ा देख गांववाले भड़क गए. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों लड़कों और महिला को पकड़ लिया और लाठी-डंडे से पिटाई कर तीनों को पीट-पीटकर मार डाला।सुबह ग्रामीणों ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी।