logo

प्रपोज करने के दौरान ही पहाड़ से 650 नीचे गिरी प्रेमिका, प्रेमी ने भी लगा दी छलांग

3739news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, डेस्क 
ऑस्ट्रिया के एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को पहाड़ पर शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला किया। प्रपोज करने के बाद लड़की खुश हो गई, उसने हां कहा, लेकिन उत्तेजना में उसका पैर फिसला और वह पहाड़ से 650 फीट नीचे जा गिरी। प्रेमी ने भी छलांग लगा दी। अच्छी बात यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। दोनों की जान बच गई। लेकिन इसके बाद यह घटना चर्चा में आ गई और लोग युवक की तारीफ भी कर रहे हैं। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बेहद भाग्यशाली हैं कि उनकी जान बच गई। बता दें कि पहाड़ बर्फ की चादर से ढका हुआ है, इस कारण गिरने के बाद भी दोनों में से किसी को चोट नहीं आई। 

ये भी पढ़ें......

गर्लफ्रेंड 650 फीट नीचे गिरी, बॉयफ्रेंड 50 फीट 
जानकारी मिली कि प्रपोजल के बाद युवती पहाड़ से गिरी और सीधा 650 फीट नीचे चली गई। जब युवक ने छलांग लगाई तो वह 50 फीट नीचे गिरकर अटक गए। बाद में दोनों को रेस्क्यू किया गया। दोनों एक-दूसरे से मिले और फिर उन्हें घर भेज दिया गया।