द फाॅलोअप टीम, धनबाद
धनबाद से जामताड़ा की ओर जा रही कार को तेज गति ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी है। स्थानीय सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि इस दुर्घटना में एक घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जानकार सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है लेकिन उसकी हालत बहुत खराब है।
एक महिला सहित दो बच्चों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोडेड ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मारी। कार में कुल कितने लोग थे इसकी मुकम्मल जानकारी तो नहीं प्राप्त हुई है लेकिन पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी गयी है। मृतकों में एक महिला भी बतायी जा रही है। मृतकों में एक महिला के अलावे दो बच्चे एवं दो पुरुष शामिल हैं। कार में बैठ कर सभी धनबाद से जामताड़ा की ओर जा रहे थे। इसी बीच गोविंदपुर-साहेबगंज हाइवे पर पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के लतानी पगला मोड़ के पास यह घटना घटी। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से निकाल कर अपने कब्जे में ले ली है।