logo

झारखंड मुस्लिम यूथ लीग का पुनर्गठन, दूसरी बार अध्यक्ष बने इरफ़ान ख़ान

9508news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड मुस्लिम यूथ लीग के दूसरी बार इरफ़ान ख़ान अध्यक्ष बने हैं। कमेटी का पुनर्गठन ऑनलाइन मीटिंग में किया गया। MYL के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार MYL प्रदेश अध्यक्ष सज्जाद हुसैन अख्तर, MYL कार्यकारी सदस्य शिबू मीरान और एमएसएफ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शाहबाज खान ने मीटिंग में अपने-अपने सुझाव दिए। MYL के नवनियुक्त महासचिव आजम खान ने आखिर में धन्यवाद दिया। मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय ऑर्गनाइजिंग सचिव तथा सांसद ईटी मुहम्मद बशीर, सांसद नवाज गनी, IUML राष्ट्रीय सचिव, झारखंड इंचार्ज खुर्रम अनीस उमर, झारखंड मुस्लिम लीग के प्रदेशअध्यक्ष अशरफ हुसैन और यूपी मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मतीन खान ने भी संबोधित किया।

कमेटी का पुनर्गठन ऑनलाइन मीटिंग में किया गया
मुस्लिम यूथ लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अंसारी की अध्यक्षता में मुस्लिम यूथ लीग के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट वीके फैसल बाबू ने MYL झारखंड प्रदेश कमिटी की घोषणा की। आजम ख़ान महासचिव, इरशाद आलम कोषाध्यक्ष चुने गए। डॉ. सिबतैन अब्दुल्ला (रामगढ़) जुनैद आलम मुहम्मद (धनबाद), मो शाहनवाज (रांची), नवाब चिश्ती (रांची), मुदस्सिर इमाम (रांची), प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मेहताब आलम (गिरिडीह), मसूद आलम (रांची) अफजल खान (गढ़वा) मुहम्मद शादाब (रांची), महबूब खान (पलामू) सचिव घोषित किए गए।



सभी जिलों में गठित की जाएगी इकाई
इरफान खान ने बताया कि झारखंड में मुस्लिम यूथ लीग की सदस्यता जल्द पूरी कर ली जाएगी। जिन जिलों में फिलहाल कमेटी नहीं है, वहां कमेटी गठित करने पे जोर दिया गया। इसके बाद राज्य स्तर पर दो दिवसीय अध्ययन शिविर का आयोजन किया जाएगा।