logo

जगरनाथ महतो कोरोना संक्रमित, जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, डॉक्टर ने बोकारो से रांची रेफर किया

1510news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची  
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद बोकारो से राजधानी रांची  रेफर कर दिया गया है। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अशोक पाठक ने शिक्षा मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

फेसबुक के जरिए अस्वस्थ होने की जानकारी दी
शिक्षा मंत्री ने फेसबुक के माध्यम से अस्वस्थ होने की जानकारी जनता के बीच शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि वे इलाज के लिए रिम्स रांची जा रहा हूं। इससे पहले जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बोकारो में चिकित्सकों ने रिम्स में भर्ती होने की सलाह दी है। 

रविवार को उर्दू शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला 
शिक्षा मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे थे। रविवार को  उन्होंने उर्दू शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से उर्दू सीखने की इच्छा जाहिर की थी। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने राज्य में उर्दू विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए रिक्त पदों पर उर्दू शिक्षकों की जल्द बहाली का आश्वासन दिया है।