logo

नक्सलियों ने पत्नी के सामने पति को मारी गोली, मौत

2534news.jpg
द फॉलोअप टीम, लोहरदगा 
लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के मुंगों गांव में रविवार देर रात नक्सिलियों ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जागीर भगत (50) के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक 3 बाइक पर 6 नक्सली रात के अंधेरे में उस व्यक्ति के घर आए, इसके बाद व्यक्ति को गोली मार दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच की जा रही है। गोली मारने के बाद नक्सलियों ने इसका कारण भी स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने गांव में पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें लिखा गया है कि वह व्यक्ति नस्कसलियों के खिलाफ मुखबिरी की है। 

पत्नी संग खलिहान में सोया था व्यक्ति 
पुलिस ने बताया कि मृतक जागीर भगत अपनी पत्नी के साथ रविवार की रात खलिहान में सोया था। नक्सलियों ने पहले दोनों को नींद से जगाया, दोनों को चौक पर लेकर आए और पत्नी के सामने पति को गोला मार दी। इसके बाद सभी नक्सली वहां से भाग गए। 

झारखंड में नक्सलियों का आतंक फिर से बढ़ने लगा है, हाल ही में उनके द्वारा दो जवानों की हत्या की फी खबर सामने आई थी। इधर रविवार की घटना के बाद गांव में भय का महौल है।

ये भी पढ़ें......