logo

झारखंड में 17 हजार के करीब पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, शुक्रवार को मिले 618 नए केस

693news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
झारखंड में सरकार और स्वास्थ्य महकमा की सारी कोशिश नाकाफी साबित होती जा रही है। यहां लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हजार के करीब हो गई है। जी हां, प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 16482 हो गई है। जबकि मृतकों का सरकारी आंकड़ा 151 हो गया है।राज्य में अबतक 7491 मरीज होकर ठीक होकर अपने-अपने घरों को भी लौट चुके हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में 8840 कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं। 

शुक्रवार को मिले 618 नए मरीज
झारखंड में शुक्रवार को 618 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 6 मरीजों की मौत की भी सूचना है। जबकि 709 संक्रमित ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं। एक बार फिर रांची में सबसे ज्यादा 160 नए कोरोना मरीज मिले हैं। गिरिडीह में 109, धनबाद में 59, पूर्वी सिंहभूम में 56, बोकारो में 26, चतरा में 23, देवघर में 15, गढ़वा में 5, गोड्डा में 3, गुमला में 4, हजारीबाग में 53, खूंटी में 10, कोडरमा में 5, लातेहार में 2, लोहरदगा में 12,पलामू में 4, रामगढ़ में 24, साहिबगंज में 19, सरायकेला में 16, सिमडेगा में 8 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में जिन 6 लोगों की मौत हुई है, उनमें धनबाद में 1, पूर्वी सिंहभूम में 1, हजारीबाग में 2, पलामू में 1 और रामगढ़ जिले में 1 शख्स है।

इस जिले में इतने एक्टिव केस
झारखंड में फिलहाल 8840 एक्टिव केस हैं। इनमें सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम में 1806 मरीज हैं। जबकि राजधानी रांची दूसरे नंबर है। यहां 1767 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा बोकारो में 239, चतरा में 211, देवघर में 356, धनबाद में 398, दुमका में 122, गढ़वा में 308, गिरिडीह में 177, गोड्डा में 406, गुमला में 263, हजारीबाग में 431, जामताड़ा में 69, खूंटी में 241, कोडरमा में 298, लातेहार में 156, लोहरदगा में 88, पाकुड़ में 187, पलामू में 330, रामगढ़ में 211, साहिबगंज में 187, सरायकेला में 213, सिमडेगा में 141 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 238 लोग हैं। 

31 मार्च को मिला था पहला केस
झारखंड में 31 मार्च को कोरोना का पहला केस मिला था। तब रांची के हिंदपीढ़ी में 22 साल की मलेशियाई महिला संक्रमित पायी गई थी।  जांच में ये बातें सामने आई कि महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी लौटी थी। 2 अप्रैल को दूसरा मामला हजारीबाग के विष्णुगढ़ में सामने आया था जबकि 5 अप्रैल को तीसरा मरीज बोकारों में मिला था। तब से ये सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश के सभी 24 जिलों में आहिस्ता-आहिस्ता कोरोना ने पांव पसार लिया है।