logo

किसानों के समर्थन में झारखंड में भी सड़क पर उतरे लोग

3089news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
कृषि कानून के खिलाफ झारखंड में महागठबंधन की पार्टियां अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर रही हैं। इन प्रदर्शनों में किसानों के समर्थन में नारे लग रहे हैं और केंद्र सरकार से अपील की जा रही है कि वे इस कानून को वापस ले लें। राजधानी में रांची विवि के शहीद चौक स्थित कैंपस से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद अध्यक्ष अभय कुमार कर रहे थे। राष्ट्रीय जनता दल के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। केंद्र सरकार को यह चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द इस किसान विरोधी कानून को किसानों के हित में ध्यान रखते हुए वापस लिया जाए। 

कोडरमा में भी हुआ प्रदर्शन 
किसानों से समर्थन में केडरमा में भी लोग सड़क पर आए। इसमें मुख्य रूप से वाम दल शामिल हैं। साथ ही महागठबंधन की पार्टियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खेला है। सभी प्रदर्शनों में लोगों ने कृषि कानून को वापस लेने की मांग की है। कई स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी के पुतले भी जलाए जा रहे हैं। 


राजद कर रही है भारत बंद का समर्थन 
8 दिसंबर को किसानों के आवाहन पर भारत बंद का समर्थन राष्ट्रीय जनता दल एवं महागठबंधन कर रही है। उनका कहना है कि जब तक केंद्र सरकार अपने कानून को वापस नहीं लेती, किसान के साथ राष्ट्रीय जनता दल खड़ी रहेगी। रविवार को रांची में आयोजित कार्यक्रम में राजेश यादव, अनीता यादव, श्यामदास यादव, रंजन यादव, गफ्फार अंसारी, स्मिता लकरा, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश यादव ,गायत्री देवी, शतरूपा पांडे आदि मौजूद थे।