logo

अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति घोटाला मामले में कमाल खान के खिलाफ जांच की अनुशंसा

2417news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद/रांची : 
अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं की प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाला मामले में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता कमाल खान के खिलाफ जांच की अनुशंसा की गई है। यह अनुशंसा एसडीएम की अध्यतक्षता वाली टीम ने की है, जिसके ऊपर जांच की जिम्मेवारी है। राज्य सराकर की अनुमति के बाद कमाल खान के खिलाफ जांच शुरू की जाएगी। बता दें कि यह घोटोला वर्ष 2019-20 में हुआ था। घोटाले में कमाल खान के अलावा 96 स्कूलों और नौ अन्य लोगों के भी नाम शामिल हैं। जिला प्रशासन ने इसे प्रथम दृष्टया 9.99 करोड़ का घोटाला बताया है। 

जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दूबे के खिलाफ भी दर्ज होगी प्राथमिकी 
मामले में जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दूबे के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है। इसके साथ ही कल्याण विभाग के लिपिक और बिलिंग क्लर्क विनोद पासवान को निलंबित करने और कंप्यूटर ऑपरेटर अजय कुमार मंडल को बर्खास्त करने की भी अनुशंसा हुई है। जिला प्रशासन की टीम ने अंतरिम जांच की है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। 

ये भी पढ़ें.......

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव का भी नाम शामिल 
अंतरिम जांच रिपोर्ट में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव इरफान खान का भी नाम शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इरफान घोटाने के मुख्य से लगातार संपर्क में थे. इसी क्रम में इरफान ने साजिशकर्ता को जरूरी सूचनाएं दीं, जिसके बाद साजिशकर्ता ने अपने गिरोह के साथ घोटाले को अंजाम दिया। राज्य सराकर की अनुमति के बाद इनपर भी कार्रवाई की जाएगी। 

स्कूलों के पास नहीं था यू-डायस कोड, फिर भी हुआ भुगतान 
अंतरिम जांच में सामने आया हैं कि जिन स्कूलों के पास यू-डायस कोड नहीं है, उनके नाम पर भी भुगतान किया गया है। जानकारी मिली कि संबंधित जिले के 486 स्कूलों के 13,605 छात्रों को छात्रवृत्ति दी गयी थी. इन छात्रों को दी गई कुल राशि 11 करोड़ 55 लाख 16 हजार 808 रुपये थी। 486 में से 96 स्कूल ऐसे थे, जिनके अपने यू-डायस कोड नहीं है। इन स्कूलों के नाम पर 99.9 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह राशि जिनके बैंक खाते में गई है, उनके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कहा गया है कि स्कूलों के प्राचार्य से बिचौलियों ने संपर्क किया है। 96 स्कूलों पर भी संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

सादिक खान मुख्य साजिशकर्ता, प्राथमिकी में इनका नाम 
अंतरिम जांच के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर सादिक खान को मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया है। सादिक के साथ लगभग 25 लोग और भी हैं, जिनके बारे में प्रचार्य से पूछताछ में पता चला है। इसके साथ ही कल्याण विभाग के लिपिक बिनोद पासवान, कंप्यूटर ऑपरेटर अजय कुमार मंडल, वकील  गुलाम मुस्तफा, जीबीएम पब्लिक स्कूल के प्राचार्य झरीलाल महतो, जीनियस पब्लिक स्कूल गोविंदपुर के प्राचार्य प्रताप जसवार, गुरुकुल विद्या निकेतन भौंरा के प्राचार्य कलीम अख्तर,  नीलोफर परवीन, संतोष विश्वकर्मा और अब्दुल हमीद को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।