logo

रांची में खिली धूप, मौसम हुआ खुश्क, न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत

2882news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
इस मौसम में शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची में शनिवार और रविवार को सुबह कोहरा छाया रहेगा। अमूमन दिन का मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंडी हवा चलने से रात का तापमान और ज्यादा गिरेगा। 

झारखंड में दिखा तूफान निवार का असर 
तूफान निवार का असर पूरे प्रदेष में देखने को मिला। दो दिनों से रांची सहित राज्यभर में चेन्नई में आए तूफान निवार का असर था। निवार के कारण बादल छाए रहे और बारिश भी हुई। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में रहेगा, जिससे रांची के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड बढ़ेगी। 

सोमवार से बुधवार ताक मौसम साफ
सोमवार से बुधवार तक मौसम साफ रहेगा। बुधवार के बाद फिर तापमान में बदलाव संभव है। 29 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर साइक्लोनिक की संभावना बन रही है। सप्ताह के अंत तक एक बार फिर बारिष की संभावना बन रही है।