द फ़ॉलोअप टीम, औरंगाबाद:
औरंगाबाद में राख से लगी आग में 12 साल की बच्ची की झुलसने से मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। दर्जनों घर जलकर राख हो गए। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के नवनेर गांव की है।
गांव में है मातम का माहौल
बच्ची की पहचान स्वीटी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना ओबरा पुलिस को दी गई लेकिन सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुका था। लोगों में इस बात से काफी आक्रोश है।
दर्जन भर से ज्यादा घर जले
गांव के दर्जनभर से ज्यादा घर जल चुके थे। घर में रखा सारा सामान जल गया। वहीं कुछ मवेशी भी झुलस गए। जिनके घर जले है वो सभी बेघर हो गए। घटना की सूचना पाकर ओबरा CO और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे चुके हैं। घटना की जायजा ले रहे हैं।