logo

गांव में घुस आया 14 फीट लंबा किंग कोबरा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

गांव में घुस आया 14 फीट लंबा किंग कोबरा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
द फॉलोअप टीम, भुवनेश्वर: 

उड़ीसा के कटक जिला स्थित बडाम्बा गांव में उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गयी जब गांव में सांप घुस आया। आप सोचेंगे कि सांप ही तो घुस आया था इसमें अजीबो-गरीब स्थिति पैदा होने जैसी क्या बात है। दरअसल, ये कोई आम सांप नहीं था बल्कि दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक किंग कोबरा था। किंग कोबरा नाग प्रजाति का सांप है।

14 फीट लंबे किंग कोबरा को देखने उमड़ी भीड़
जानकारी के मुताबिक उड़ासी के कटक जिला स्थित बडाम्बा गांव में जो किंग कोबरा घुस आया था उसकी लंबाई 14 फीट थी। इस व्यस्क कोबरा का वजन साढ़े छह किलोग्राम था। गांव में किंग कोबरा होने की खबर आग की तरह फैल गयी। सांप को देखने के लिये वहां लोगों की काफी भीड इकट्ठा हो गयी। आखिरकार किसी ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। 

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
गांव वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम तमाम जरूरी उपकरणों के साथ गांव पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों ने सांप को सावधानी से पकड़ा और उसे गोपापुर के तलचंद्रगिरी रिजर्व फॉरेस्ट में छोड़ दिया। बता दें कि उड़ीसा और बंगाल के तटवर्ती इलाकों सहित असम में किंग कोबरा बहुतायात में पाये जाते हैं। दलदली और जंगली इलाकों में इनका बसेरा होता है।