logo

लोहरदगा व्यवहार न्यायालय में मिले 17 कोरोना संक्रमित, जिले में कई चिकित्सकर्मी भी पॉजिटिव

16817news.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगा: 

लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में एक साथ 17 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों के मिलने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने व्यवहार न्यायालय में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये भी निर्देश दिया गया है कि व्यवहार न्यायालय में कागजातों को भी 24 घंटे क्वारंटीन किया जायेगा। 

अगले आदेश तक कामकाज स्थगित
व्यवहार न्यायालय में सारे कामकाज को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पूरे कोर्ट परिसर को सेनिटाइज किया जा रहा है। सेनिटाइजेशन के बाद कोर्ट परिसर में कामकाज होगा। लोहरदगा बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीस को पत्र लिखा है। मांग की है कि कोर्ट की कार्यवाही वर्चुअल तरीके से की जाये। गौरतलब है कि लोहरदगा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। 

चिकित्साकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव
लोहरदगा जिला सदर अस्पताल में भी कई चिकित्साकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। सरकारी विभाग के कई कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। अब न्यायालय परिसर में इतने कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने कोरोना की रोकथाम के लिए गाइडलाइन जारी किया है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।