logo

शौच के लिए जंगल गई 18 वर्षीय दलित युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी धराया

10433news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:


बलियापुर थाना क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।18 वर्षीय दलित लड़की ने पड़ोस के गांव के लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि लड़की शौच के लिए जंगल में गई थी।  तभी एक युवक ने उसे अचानक पकड़ लिया और बाल पकड़कर घसीटते हुए जंगल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 

गांव वालों ने युवक को पकड़ा 
युवती जब शोर मचाने लगी तो आवाज सुनकर लोग आ गए।  घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंचे तो युवक भागने लगा।  लोगों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया।  बलियापुर थाना में घटना की शिकायत की गई। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

शौच जाने दौरान होती है घटना 
हर साल प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं होती है जिसमे मामला शौच से जुड़ा होता है। महिलाएं खेतों या जंगलों में शौच के लिए जाती है उस दौरान दुष्कर्म जैसी घटनाएं होती है। आज भारत में आज भी ऐसे कई गांव है जहां शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को जंगलों या खेतों में जाना पड़ता है। जो कई बार लोगो के लिए खासकर युवतियों के लिए घातक साबित होता है।