logo

दुमका में दिखा रफ्तार का कहर! ऑटो और हाइवा की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, कई घायल

16609news.jpg

द फॉलोअप टीम, दुमका: 

उपराजधानी दुमका में रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार शाम को  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दसोरेडीह के समीप ऑटो और हाइवा ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को डुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने 2 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौत
मृतक महिला का नाम अंजली सोरेन और बहामुनि मुर्मू है। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना के झोपे गांव से ऑटो पर सवार होकर सभी दरबारपुर बारात गए थे। लौटने के क्रम में ये हादसा हो गया। घायलों को देखने के लिए पूर्व मंत्री लुईस मरांडी डीएमसीएच पहुंची। सुबह पता चला कि दासोंराय में एक्सीडेंट हुआ है जो हाइवा से ऑटो सवारी लोगो को कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की तो घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग
पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि बाकी दर्जनों घायलों को गंभीर चोट आई हैं। उन लोगों के बेहतर ईलाज़ के लिए मेडिकल सुपरिटेंडेंट से मुलाकात की गई। घायलों का बेहतर इलाज हो सके यह निर्देश भी दिया साथ हम सरकार यह मांग करते हैं कि मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख मुआवजा मिले।