द फॉलोअप टीम, रांची:
राज्य में सोमवार को राज्य में 220 नए संक्रमित की पहचान हुई। इसके अलावा 6 लोगों की मौत हो गई। दुर्गा पूजा के कारण जांच कम होने से नए संक्रमित कम मिल रहे हैं। इस बीच 12,037 सैंपल की ही जांच हो सकी। वहीं कोरोना के कुल 392 मरीज स्वस्थ हुए। इससे अब राज्य में कोरोना को हराकर स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 93,368 हो गई है, जो कुल मामले के 93 फीसदी से अधिक हैं।
जिलेवार नए मरीजों की संख्या
सोमवार को बोकारो में 27, चतरा में दो, धनबाद में 18, पूर्वी सिंहभूम में 30, गोड्डा में 15, गुमला में दो, हजारीबाग में छह, जामताड़ा में आठ, खूंटी में सात, लोहरदगा में दो, रामगढ़ में पांच, रांची में 84, सरायकेला में चार, सिमडेगा में चार तथा प. सिंहभूम में पांच नए संक्रमित की पहचान हुई। वहीं देवघर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, पलामू तथा साहिबगंज में कोई संक्रमित नहीं मिला।