logo

झारखंड की सुमति खेलेंगी यूएई और बहरीन के खिलाफ फुटबॉल मैच

13291news.jpg

द फॉलोअप टीम, गुमला:

भारतीय महिला फुटबॉल टीम के कोच थॉमस डेनेर्बी ने यूएई और बहरीन में होने वाले मैत्रीपूर्ण मैचों के लिए 23 सदस्यीय टीम का चयन किया है। झारखंड के लिए यह खास इसलिए भी है क्योंकि टीम में 2 खिलाड़ी झारखंड से है। झारखंड की अस्थम उरांव व सुमति कुमारी टीम में शामिल हैं। बता दें कि जमशेदपुर में भारतीय टीम का कैंप पिछले 1 महीने से चल रहा है। टीम इस समय जमशेदपुर में शिविर में है जो 2 अक्टूबर को संयुक्त अरब अमीरात और 4 अक्टूबर को ट्यूनीशिया की राष्ट्रीय टीमों के खिलाफ मैच खेलेगी। 

 

कौन है सुमति 
सुमति मूल रूप से गुमला जिला अंतर्गत भरनो प्रखंड के लोंडरा गांव की रहने वाली है। सुमति के पिता फिरू उरांव एवं माता सनियारो देवी किसान हैं। कुल 6 भाई-बहनों में सुमति सबसे छोटी है। बचपन से ही फुटबॉल खेल के प्रति रुचि रखने वाली सुमति गांव से अपने खेल की शुरुआत करने के बाद अब एक राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी बन चुकी है। सुमति ने बताया कि मुझमें बचपन से ही फुटबॉल खेल के प्रति रुचि रही है। गांव में संसाधन का अभाव था। इसके बावजूद निरंतर खेल का अभ्यास करती रही।  फिर पढ़ाई करने के लिए गुमला पहुंची। गुमला में सेंट पात्रिक हाईस्कूल में नामांकन लिया। मेरे अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए मेरा चयन स्कूल में ही संचालित आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में हुआ। केंद्र में फुटबॉल खेल के बारीकियों को सीखने लगी। धीरे धीरे मेरा चयन जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ।  फिर राज्य स्तरीय, इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने का अवसर मिला। अस्थम उरांव भी राष्ट्रिय स्तर की खिलाड़ी हैं उन्होंने अब तक जितने भी मैच खेले हैं सब में उनका बेहतर प्रदर्शन रहा है। 

 

टीम बुधवार को होगी रवाना
टीम 10 अक्टूबर को मेजबान के खिलाफ और 13 अक्टूबर को चीनी ताइपै के खिलाफ मैच खेलेगी। कोच डेनेर्बी ने कहा, एक महीने से ज्यादा समय से जमशेदपुर में अभ्यास करवाने के बाद बहुत खुशी हो रही है। हम यूएई और बहरीन में खेलने जा रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को खुद को आंकने का मौका मिलेगा। बता दें कि टीम बुधवार को दिल्ली रवाना होगी, यहां से फिर यूएई के लिए रवाना होगी। 

 

खिलाडी शामिल हैं 
गोलकीपर: अदिति चौहान, लिंथोइनगाम्बी देवी, श्रेया हुड्डा, डिफेंडर: डालिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मिशेल कैस्टान्हा, मनीषा पन्ना, ओराओन, अस्थम उरांव,  मिडफील्डर: संगीता बासफोर, इंदुमती कातिरेसन, संजू, मार्तिना थोकचोम, फॉरवर्ड: डांगमेइ ग्रेस, अंजू तमांग, संध्या रंगनाथन, सौम्या गुगुलोथ, मनीषा कल्याण, सुमति कुमारी, प्यारी शाशा, रेणु।