logo

नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

13042news.jpg

द फॉलोअप टीम, हज़ारीबाग:

दारू प्रखंड से नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि आशीष, दीपक, विनोद उर्फ गुबला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार हुए हैं। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित इंटरमीडिएट की छात्रा है। छात्रा के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। लड़की की हालत बिगड़ने पर सोमवार को उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक बच्ची के साथ 18 सितंबर की सुबह में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उस समय वह दो अन्य लड़कियों के साथ शौच के लिए घर से बाहर निकली थी।

धमकी के कारण दो दिनों तक थी चुप
लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इस कारण उसने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। लेकिन जब शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी, तब परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की मेडिकल जांच सोमवार को कराई गई।

नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत, 5 पर केस दर्ज
लड़की के बयान के अनुसार शनिवार की सुबह चार बजे भोर में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि वह और दो अन्य लड़कियां शौच के लिए सुबह निकली थी। पांच लड़कों ने बाइक से उनका पीछा किया। दो लड़कियां भाग निकलीं जबकि उसे पकड़कर दरिंदों ने बाइक पर जबरन बैठा लिया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर बारी-बारी दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी आशीष और विनोद ऊर्फ गुबला ने उसे घर पहुंचाया और धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आशीष, दीपक, विनोद उर्फ गुबला और दो आरोपी रामदेव खरिका गांव के रहने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पीड़ित के पड़ोस के गांव के रहनेवाले हैं।

घटना से आक्रोश
दलित छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से शहर के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के विकास बाल्मिकी ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।