द फॉलोअप टीम, रांची:
राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) को मद्देनजर रखते हुए रांची से बाहर जाने वाली तीन फ्लाइट स्थगित कर दी गईं हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 15 दिनों में हवाई यात्रियों की संख्या में 32 फीसदी की कमी आई है। इसे देखते हुए रांची से उड़ने वाली तीन फ्लाइट को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
इन विमानों की उड़ान रद्द की गयी
बता दें कि रद्द की गई फ्लाइट में गो एयर की बेंगलुरु-रांची-दिल्ली और दिल्ली-रांची-बेंगलुरु की उड़ान है। इसके साथ ही एयर एशिया की एक दिल्ली सेवा और इंडिगो की कोलकाता विमान सेवा शामिल है। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार आम दिनों में करीब 3000 यात्रियों का रोज आना-जाना होता है। कोरोना संक्रमण बढ़ने से लोग अनावश्यक यात्रा से बच रहे हैं। अब यात्रियों की संख्या करीब एक हजार हो गई है।