logo

शादी समारोह से लौट रही बोलेरो पलटी, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

6179news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग: 
हजारीबाग में सड़क हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित सियरकोनी में मंगलवार को बोलेरो हादसे का शिकार हो गयी। हादसे का शिकार हुई बोलेर में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। घायल लोगों में 3 महिलायें भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चौपारण सीएचसी में भर्ती करवाया। सीएचसी के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हजारीबाग रेफर कर दिया। 

काफी तेज थी बोलेरो की रफ्तार
जानकारी के मुताबिक बोलेरो तेज गति से आ रही थी। घटनास्थल पर बोलेरो अचानक बेकाबू हो गई और एनएच-2 से लगभग 200 फीट नीचे जाकर पलट गई। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी घायल चौपारण थाना अन्तर्गत कोयली के रहने वाले हैं।