logo

झारखंड में सोमवार को मिले 733 नए कोरोना के केस, 8 लोगों ने गंवायी जान, 24 हजार के पार हुए संक्रमित

861news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
झारखंड में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को यहां 733 नए केस मिले हैं। इस दौरान कोरोना से 8 लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है। इस तरह से राज्य में अब इस बीमारी से मरनेवाले की तादात 255 हो गई है, जबकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 हजार 67 हो गई है। राहत की बात ये है कि नए संक्रमितों के मिलने के साथ-साथ पुराने मरीज भी लगातार रिकवर हो रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर 549 संक्रमित स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। इस तरह से प्रदेश में अबतक 15 हजार 348 संक्रमित ठीक होकर अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं। फिलहाल राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 8 हजार 464 है। 

सोमवार को यहां-यहां से मिले संक्रमित
झारखंड में सोमवार को जो 733 नए संक्रमित मिले हैं, उनमें एक बार फिर रांची से सबसे ज्यादा 153 मामले हैं। पलामू दूसरे नंबर पर है। यहां से 152 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बोकारो जिले में 44, चतरा में 6, देवघर में 10, धनबाद में 67, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 50, पश्चिमी सिंहभूम में 32, गढ़वा में 4, गिरिडीह में 13, गोड्डा में 6, गुमला में 2, हजारीबाग में 39, जामताड़ा में 8, खूंटी में 4, रामगढ़ में 16, साहिबगंज में 18, सरायकेला में 22, सिमडेगा में 9, कोडरमा में 13, लातेहार में 19, लोहरदगा में 18 और पाकुड़ में 10 नए केस मिले हैं। 


सबसे ज्यादा रांची में 2 हजार 93 एक्टिव केस
झारखंड में फिलहाल 8 हजार 464 सक्रिय कोरोना मरीज हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटर्स में इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ मरीज होम आइसोलेशन में भी हैं। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी राजधानी रांची में हैं। यहां 2 हजार 93 सक्रिय मरीज हैं, जिनका रिम्स और पारस सहित शहर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 1834 और धनबाद में 607 सक्रिय केस हैं। जबकि बोकारो जिले में 200, चतरा में 120, देवघर में 139, दुमका में 121, गढ़वा में 180, गिरिडीह में 171, गोड्डा में 53, गुमला में 187, हजारीबाग में 347, जामताड़ा में 59, खूंटी में 218, कोडरमा में 232, लातेहार में 221, लोहरदगा में 104, पाकुड़ में 59, पलामू में 411, रामगढ़ में 271, साहिबगंज में 193, सरायकेला में 307, सिमडेगा में 167 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 177 एक्टिव केस हैं।

रांची की 20 जगहों पर आज किट से कोरोना जांच
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे प्रदेश में जांच को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार यानी आज राजधानी रांची जिले में भी 20 जगहों पर जांच कैंप लगाए जा रहे हैं। इन जगहों पर जाकर आप अपनी कोरोना की जांच करा सकते हैं। जांच कैंप में स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमों के 150 सदस्य लगे हैं, जो सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए लोगों का एंटीजन रैपिड किट से सैंपल कलेक्ट करेंगे।