logo

लोहरदगा में कोरोना विस्फोट, जिले में एक ही दिन में मिले 74 नए मरीज

7492news.jpg
द फॉलोअप टीम, लोहरदगा: 

लोहरदगा में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां एक ही दिन में 74 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने ये जानकारी दी। कोरोना संक्रमितों में 37 महिलाएं और 37 पुरुष हैं। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। 

इन तरीकों से हुई मरीजों की पहचान
जानकारी के मुताबिक 74 में से 31 मरीजों की पहचान ट्रूनेट मशीन के जरिए की गयी। 18 मालों की पुष्टि आरटी और 25 मामलों की पहचान पीसीआर जांच के जरिए की गयी। लोहरदगा में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 343 तक पहुंच गयी है। 16 लोगों को डिस्चार्ड पॉलिसी के तहत छोड़ा गया।