logo

रिमांड होम से भागा दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग, सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

7486news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:

पलामू के रिमांड होम से 1 बच्चा फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक बच्चा दीवार फांद कर भाग गया। अभी पांच दिन पहले ही इसी रिमांड होम से 4 नाबालिग फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि जो बच्चा भागा है उसे दुष्कर्म के एक मामले में रिमांड होम में रखा गया था। आरोपी नाबालिग की उम्र 17 वर्ष है। इस घटना से रिमांड होम की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रात को ढाई बजे लड़का छत से नीचे पेड़ के सहारे उतरा और भाग निकला। सीसीटीवी कैमरे में उसके भागने की घटना कैद हो गयी है। रिमांड होम में गंभीर अपराध करने वाले नाबालिगों को रखा जाता है। बता दें कि दो माह पहले रिमांड होम में छापेमारी हुई थी। इसमें यहां बंद नाबालिकों के कमरे से मोबाइल फोन, गांजा व अन्य नशीला पदार्थ मिला था। तब सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने की बात कही गयी थी। 

सुरक्षा पर खड़े हो गए सवाल
ताजा घटना के बाद सवाल रिमांड होम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठता है।  इतना कुछ होने के बाद भी ऐसी चूक कैसे हो रही है। बच्चे के फरार होने की सूचना जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने डीएम और एसपी को दी है।