logo

हाल-बेहाल : अब हम नहीं जीना चाहते हैं,  हमारे श'व एक ही कब्र में दफनाना..कहते हुए फं'दे से झूल गये दंपति

6bbefa77-e41b-45c6-b4df-67b6ed7aa2c9.jpg

द फॉलोअप टीम, दुमकाः 
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामकांदर गांव में एक कपल ने सुसाइड कर लिया है। जानकारी के अनुसार चार महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि दोनों किसी बात से परेशान थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतकों का नाम शफीउल शेख और पोरोला बीबी है।  दोनों ने लव मैरिज किया था। दंपति मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के रहने वाले थे।


 

एक ही कब्र में दफनाने की बात 
जामकांदर गांव में यह कपल पिंटू मंडल के घर में किराये में रह रहे थे। शफीउल पिछले 5 वर्ष से दुमका जिला के आसनबनी गांव में रहता था। यहां वह आर्टिफिशियल ज्वेलरी का काम करता था। परिवार वालों का कहना है कि शफीउल ने 2 दिन पहले ही फोन पर कहा था कि हम दोनों परेशान हैं, अब हमलोग नहीं बचेंगे। लेकिन परेशानी की वजह नहीं बताई थी साथ में यह भी कहा था कि हम दोनों पति-पत्नी को एक ही कब्र में दफनाया जाए। 


 

मामले की हो रही जांच
शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि शव फंदे से लटकता मिला है। परिजनों ने बताया है कि दोनों ने फोन पर कहा था कि वे अब जीना नहीं चाहते।  पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं और उस अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।