द फॉलोअप टीम, धनबादः
झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चयनित हुए अभिजीत राज शनिवार को दिल्ली से धनबाद स्टेशन पहुंचे। धनबाद स्टेशन पर उनके समर्थकों की भीड़ की भीड़ लग गई। अचानक से हुई भीड़ से रेल प्रबंधन भी सकते में आ गया है। किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। भीड़ अभिजीत राज के लिए लगातार नारे लगा रहे थे। स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

जांच और टीकाकरण भी बंद करना पड़ा
बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण कहीं भी 50 से अधिक व्यक्ति के जुटने की मनाही है। अपने नेता के स्वागत में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ स्टेशन पर पहुंची थी। धनबाद स्टेशन पर बाकि यात्री भी उतरे थे लेकिन भारी भीड़ के कारण ने सबको काफी परेशानी हुई। भीड़ के कारण कोविड की जांच भी नहीं हो पाई। कुछ देर के लिए जांच और टीकाकरण भी बंद करना पड़ा।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर साक्षात्कार बाकी
अभिजीत राज के साक्षात्कार की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। हालांकि प्रक्रिया चलने के कारण नाम की घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक दूसरे नंबर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचु के बेटे हैं। हालांकि राज्य कांग्रेस की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।