logo

जन्मदिन से एक दिन पहले सलमान को सांप ने डंसा, रात तीन बजे किया गया अस्पताल में भर्ती

16477news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबईः

27 दिसंबर को अभिनेता सलमान खान का जन्मदिन है। उससे ठीक एक दिन पहले अभिनेता को सांप ने काट लिया है। सांप काटने की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है। सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में रविवार की रात सांप ने डंस लिया। सलमान खान को नवी मुम्बई एमजीएमअस्पताल में भर्ती किया गया। सलमान खान को 3 बजे सुबह में अस्पातल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह 9 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद वापस वापस पनवेल स्थित फार्महाउस लौटे। 


खतरे से बाहर है सलमान 
सलमान खान फिलहाल खतरे से बाहर है और वो जल्द ही रिकवर कर रहे हैं। फिलहाल सलमान खान  अपने फार्महाउस पर ही हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें काटने वाला सांप बिषधर नहीं था। वह काफी डर गए थे। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। 


फैंस को लगा झटका
27 दिसंबर को सलमान का 56वां जन्मदिन है। फैंस उनके जन्मदिन को लेकर उत्साहित थे। इसी बीच इस खबर ने सबको बैचैन कर दिया। अब यह कह पाना थोड़ मुश्किल है सलमान खान ग्रैंड सेलिब्रेशन करेंगा ये फिर अपने फॉर्महाउस पर रेस्ट ही करेंगे। सलमान क्रिसमस मनाने अपने फार्म हाउस पहुंचे थे।