logo

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए गोलबंद होकर संघर्ष करने की जरूरत: ज्यां द्रेज

12242news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

अर्थशास्‍त्री और सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए गोलबंद होकर संघर्ष करने की जरूरत है। फादर स्टेन स्वामी ने अपनी गिरफ्तारी को दमनात्मक कर्यवाई कहा था। ज्यां द्रेज आज फादर स्टेन स्वामी न्याय मोर्चा के बैनर तले एसडीसी सभागार में हुए जन कन्वेंशन में बोल रहे थे। जिसमें त्रिपुरा से राज्यसभा सांसद झरना दास ने कहा कि फादर स्टेन स्वामी की संस्थागत हत्या की गूंज संसद में उठेगी। उनके द्वारा  उठाए गए जंगल जमीन खनिज और आदिवासि अधिकारों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। देश में आज जन आंदोलनों पर दमन ,फर्जी मुकदमे करने, आंदोलनकारियों को जेलों में बंद और गरीब आदिवासियों की जमीन छीनने की आजादी है। अब जनप्रतिनिधि भी सदन के अंदर सुरक्षित नहीं हैं। जल, जंगल, जमीन और युवाओं के भविष्य का अस्तित्व भी खतरे में है।

 

असहमति की आवाज को दबाना फासीवादी ताकतों का मुख्य अभियान: सुप्रियो
कन्वेंशन को संबोधित्त करते हुए  भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने कहा कि देश में आज भी अंग्रेजों का काला कानून  चल रहा है। संघर्ष करने वालों पर राज्यद्रोह का मुकदमा किया जा रहा है। झामुमो के महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि असहमति की आवाज को दबाना फासीवादी ताकतों का मुख्य अभियान है। जब लोकतंत्र कमजोर होगा तब अधिनायकवाद मजबूत होगा। हमें मध्यकालीन भारत की और बढ़ने के बजाय प्रजा की जगह नागरिक बनने के आधिकार हासिल करना होगा।अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला ने  कहा कि जल, जंगल और जमीन की लूट का पर्दाफाश कर रहे फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तारी कर न्याय की आवाज को दबाने का षडयन्त्र किया गया है। संचालन माले नेता भूवनेश्वर केवट ने किया।

 

 

 8 अक्टूबर को होगा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन
सीपीएम के नेता प्रकाश विप्लव , झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के पुष्कर महतो, प्रफुल लिंडा  , भाकपा के अजय सिंह, प्रवक्ता पुष्कर महतो, वास्वी किंडो, अंतू तिर्की,अलोका कुजुर,राजेश यादव,सुशांतो मुखर्जी,पत्रकार सुनील सिंह,दामोदर तुरी,फिल्मकार मेघनाथ, व मिंटू पासवान ने भी विचार रखे। लोक गायिका व झारखंड आंदोलनकारी सीमा देवी ने नमन करो न ,झारखंड कर माटी धूरा के माथे धरो न, गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आरम्भ किया। सुखनाथ लोहरा द्वारा पांच सूत्री राजनीतिक प्रस्ताव  कर दोषियों को सजा होने तक आंदेलन जारी रखने का संकल्प लिया गया। मौके पर फादर स्टेन स्वामी मौत की जवाबदेही तय कर दोषियों को सजा की मांग को लेकर  25 सितंबर को भारत बंद और  8 अक्टूबर को राज्यव्यापी विरोध कार्यक्रम होगा।