logo

मजबूरी : मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर किडनी बेचने की मांगी इजाजत, इस शख्स की क्या मजबूरी है! 

b94711bd-dc2e-40bc-bcd3-ac8ff8b38518.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

राजधानी रांची के रहने वाले एक शख्स ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक चिट्ठी लिखी है। शख्स चाहता है कि मुख्यमंत्री उसे उसकी एक किडनी बेचने की अनुमति दें। शख्स अपनी किडनी बेचना चाहता है। सवाल है कि आखिर कोई व्यक्ति अपनी किडनी क्यों बेचना चाहेगा, जबकि ये गैर-कानूनी है। आखिर उस शख्स की क्या मजबूरी है। वो मुख्यमंत्री से इसकी इजाजत क्यों चाहता है। इस अजीबो-गरीब चिट्ठी में उठे हर सवाल का जवाब आपको इस खबर में मिलेगा। 

राम सागर नाम के व्यक्ति ने लिखी चिट्ठी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखने वाले इस शख्स का नाम राम सागर लोहार है। व्यक्ति रांची के कडरू स्थित हज हाउस के पास रहता है। उसकी चिट्ठी को लेकर द फॉलोअप ने उससे बातचीत की। राम सागर लोहार ने बताया कि वो अपनी किडनी क्यों बेचना चाहता है। उसके ऊपर तकरीबन 5 लाख रुपये का कर्ज है। इसमें से तकरीबन साढ़े 3 लाख रुपये उसे महाजनों से लिया था। बाकी का पैसा बैंक से कर्ज लिया है। अब चुका पाने में असमर्थ है। 

 

पत्नी के इलाज के लिए लिया था कर्जा
इतना कर्जा क्यों लिया। इस सवाल के जवाब में राम सागर ने बताया कि उसकी पत्नी बीते कई वर्षों से हार्ट संबंधी बीमारी से जूझ रहा है। इलाज काफी महंगा है। इलाज के सिलसिले में ही उसने कर्जा लिया था। राम सागर पेशे से चालक है। उसने बताया कि, इतनी कमाई नहीं होती कि वो ऋण चुका सके। ऐसे में उसने एक कर्जा चुकाने के लिए दूसरा कर्जा लिया और धीरे-धीरे कर्ज के जाल में फंसता चला गया। राम सागर ने बताया कि महाजनों द्वारा उस पर दवाब बनाया जाता है। सिविल संबंधी दिक्कतों की वजह से बैंक से भी कर्ज मिलने में मुश्किल आ रही है। राम सागर ने कहा कि उसके पास कोई और चारा नहीं बचा है। 

मुख्यमंत्री से मांगी किडनी बेचने की इजाजत
राम सागर ने कहा कि कर्ज के जाल में फंसकर मैं परेशान हो गया हूं। मेरे पास कोई चारा नहीं है। कमाई इतनी नहीं होती कि परिवार का भरण-पोषण करने के अतिरिक्त कर्ज चुका पाना संभव नहीं है। राम सागर ने कहा कि आखिरकार कोई चारा नहीं देख मैंने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी। उसका कहना है कि या तो मुख्यमंत्री मेरी आर्थिक सहायता करें अथवा मुझे मेरी किडनी बेचने की अनुमति दें।