logo

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 8 माह की गर्भवती है मृतक की पत्नी

10871news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:

पाटन थाना क्षेत्र के राजहरा गांव के बिरहोरी टोला में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय लगन सिंह के रूप में हुई है। लगन का शव छत के निकले छड़ से लटका मिला है। लगन की पत्नी आठ माह की गर्भवती है। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदि था। आए दिन वो घर में लड़ाई-झगड़ा किया करता था। दो दिन पहले वो अपने ससुराल गया था। गुरुवार को ससुराल से घर लौटा था। उस समय भी वो नशे में धुत्त था।  घर के सारे लोग खाना खाकर सो गए थे। 


छह साल पहले हुई थी लगन की शादी
परिवार के मुताबिक़ रात को ही छत में निकले छड़ में गमछा की सहायता से युवक ने फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन उठे तो उसे फंदे से झूलता पाया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। लगन की शादी 6 साल पहले हुई थी। उसकी एक पांच साल की बेटी भी है।