logo

हर गांव और हर टोले तक पहुंचेंगे आजसू के युवा सिपाही: गदाधर महतो

10414news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह रांची जिला प्रभारी गदाधर महतो ने कहा कि आजसू का गठन ही छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने झारखंड निर्माण के उद्देश्य से किया था। झारखंड गठन तो हुआ परन्तु झारखंड निर्माण का असल उद्देश्य अभी बाकी है। हम युवाओं को ऐसे झारखंड निर्माण के लिए आह्वाहन कर रहे हैंं, जहां भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अशिक्षा आदि के लिए कोई स्थान ना हो। इस सपने को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि हम सभी आजसू को मजबूत करें और यह मजबूती तभी आ सकती जब संगठन के सिपाही हर गांव हर टोले तक पहुंचेंगे। वो आज कांके कुम्हारिया बजार ताड़ में हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

 कांके प्रखंड इकाई का किया गया गठन 
 बैठक में अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के कांके प्रखंड इकाई गठन को लेकर प्रखंड स्तरीय संयोजक मंडली का गठन किया गया। विशिष्ट अतिथि विभावि महासचिव राजकिशोर महतो और वरीय उपाध्यक्ष राहुल तिवारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता शाहिद खान ने की जबकि संचालन दीपक दुबे ने किया। पर्यवेक्षक के रूप में आजसू पार्टी के कांके प्रखंड अध्यक्ष राजन मुंडा,  प्रखंड उपाध्यक्ष बलराम महतो, संगठन सचिव मुर्तजा खान शामिल हुए। इनके अलावा अभिषेक शुक्ला, मनोहर साहू , दीपक साहू , दीपक दुबे, विक्‍की महतो, ऋषि राज केसरी, धीरज ठाकुर, अरुण उरांव  और अभय महतो आदि भी उपस्थित थे।