logo

सावधान! 15 दिन बाद राज्य में फिर कोरोना से गई एक शख्स की जान, रांची में है सबसे अधिक एक्टीव केस

15008news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
कोरोना की रफ्तार भले ही कम हो गई है, लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है। करीब 15 दिन बाद फिर से राज्य में एक और मौत हुई है। झारखंड में अब तक 5139 लोगों की जान कोरोना से चली गई है। 15 नवंबर को राज्य में कोरोना के 21 नए केस सामने आये। वहीं 14 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना के एक्टिव केस की संख्या फिर बढ़ रही है और अब यह 141 के पास पंहुत गया है, सबसे ज्यादा ऐक्टिव केस रांची में 97  है।

इन जिलों में भी है एक्टिव केस
रांची के अलावा देवघर, दुमका, जमशेदपुर, जामताड़ा में नए केस मिले हैं। रांची में15, जमशेदपुर में 03, देवघर में 01, दुमका में 01 और जामताड़ा में 01 नए केस मिले है। सोमवार को कुल 24225 लोगों के सैंपल जांच में 21 कोरोना संक्रमित राज्य में मिले हैं, अबतक की बात करें तो राज्य में 03 लाख 49 हजार 027 कोरोना संक्रमित मिले हैं।  वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 03 लाख 43 हजार 747 हो गयी है।


देवघर में हुई है मौ'त
कोरोना से अक्टूबर में 03 लोगों की जान गई थी। 29 अक्टूबर को जामताड़ा में एक मौ'त हुई थी, उसके ठीक 15 दिन बात आज देवघर में फिर 1 मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना अपडेट रिपोर्ट मुताबिक राज्य के 15 ऐसे जिले है जहां अभी एक भी कोरोना के केस नहीं है।  ये जिले हैं- रामगढ़ , वेस्ट सिंहभूम, गढ़वा, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, पलामू, पाकुड़, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और साहिबगंज। झारखंड में 7डेज ग्रोथ रेट जहां 00% है वहीं दो-तीन दिनों से नए केस बढ़ने के साथ कोरोना का 7 डेज डबलिंग दिन 16763 दिन से घटकर 15391 दिन का हो गया है. वहीं, रिकवरी रेट 98.48% है।