logo

आलमगीर आलम ने नई दिल्ली में लगाई अपनी हाजिरी, 2 फरवरी को रामेश्वर उरांव की बारी

4644news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। मंत्री के तौर पर एक साल में किए गए कार्यों की रिपोर्ट उन्हें सौंपी। उन्होंने बजट को लेकर भी चर्चा की और कई जानकारिया साझा की। कांग्रेस झारखण्ड के सभी मंत्रियों से रिपोर्ट ले रहा है, कि एक वर्ष का कार्यकाल कैसा रहा। 

ये भी पढ़ें.....

अगली बारी रामेश्वर उरांव की
एक-एक करके दूसरे मंत्री भी नई दिल्ली जाकर रिपोर्ट देंगे। दो फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव नई दिल्ली जाकर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। रामेश्वर उरांव के लौटने के बाद बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शनिवार को नई दिल्ली से ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने जानकारी दी कि उन्होंने केसी वेणुगोपाल से मिलकर झारखंड के हालात की जानकारी दी और एक वर्ष में किए गए कार्यों का ब्यौरा भी उपलब्ध कराया।