logo

भाजपा नेत्री गंगोत्री कुजूर का आरोप- हेमंत राज में दुष्क' कर्मि ' यों'  के हौसले बुलंद

16140news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा महिला मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उस पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की, जिस नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्क'र्म करने का आरोप लगा है। घटना मांडर की है। प्रतिनिधि मंडल ने गाँव वालों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने घटना की निंदा करते हुये कहा कि हेमन्त राज में दुष्क' कर्मि ' यों' के हौसले बुलंद हैं। कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को फास्टट्रैक कोर्ट चलाकर सजा दी जाए। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से सभी दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने हेमन्त सरकार को निशाने पर लेते हुये कहा कि हेमन्त सरकार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है, जिससे दिन-दहाड़े बेखौफ अपराधी अपराध, दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाय ,तभी अपराधियो में डर कायम होगा। प्रतिनिधि मंडल में गंगोत्री कुजूर और आरती कुजूर के अलावा महामंत्री मंजूलता दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजली लकड़ा, राँची ग्रामीण जिला अध्यक्ष माधुरी देवी सहित कई नेत्री शामिल थीं।