logo

कंगना रनौत के बॉडीगॉर्ड पर लगा दुष्कर्म और ठगी का आरोप

9158news.jpg
द फॉलोअप टीम, बेंगलुरु: 

हमेशा चर्चाओं में बनी रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बॉडीगॉर्ड कुमार शेट्टी को मुंबई पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शेट्टी मांड्या के हेगडाहल्ली में केआर पाटे तालुक के रहने वाले हैं। 

पुलिस हिरासत में कुमार शेट्टी
कुमार शेट्टी को हेगडाहल्ली की ग्रामीण पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करने के बाद मुंबई पुलिस अपने साथ मुंबई ले गई है। बताया जाता है कि कुछ वर्षों से अभिनेत्री कंगना के अंगरक्षक का काम कर रहे कुमार शेट्टी उर्फ ​​कुमार हेगड़े को मुंबई की एक युवती से प्यार हो गया था। 

युवती ने लगाया ठगी का आरोप
आरोप है कि शेट्टी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं उसने बाद में युवती से 50 हजार रुपये लेकर उसके साथ ठगी की। इस बारे में युवती ने मुंबई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस पिछले एक महीने से कुमार शेट्टी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने शेट्टी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।