logo

20 सालों से समाज सेवा कर रहे अमरदीप यादव को झारखंड सेवा रत्न से किया गया सम्मानित

13976news.jpg

द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:

हज़ारीबाग़ बड़ा बाजार ग्वाल टोली निवासी अमरदीप यादव को विश्व सेवा परिषद और एनएसएस रांची विश्विद्यालय द्वारा झारखंड सेवा रत्न-2021 से सम्मानित किया गया है। वह पिछले 2 दशकों से अधिक समय से सामाजिक कार्यों में लगे हैं। अमरदीप निजी कारणों से रांची यूनिवर्सिटी के सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए, उनकी अनुपस्थिति में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री सुधीर कुमार यादव ने उपस्थित होकर सम्मान लिया। 

विधायक सीपी सिंह रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के विधायक सीपी सिंह (MLA CP Singh), विशिष्ट अतिथियों में लेख्य प्रमाणक राज्य विधि सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ एमएन झा, रांची विवि के कुलपति डॉ कामिनी कुमार (Dr. Kamini Kumar), पद्मश्री मुकुंद नायक ( Padmashree Mukund Nayak) , मेयर आशा लकड़ा (Mayor Asha Lakra), विश्व सेवा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बीबी राज मजूद रहें। कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शुभाष साहू और झारखंड राज्य इकाई के अध्यक्ष राहुल कुमार राज मौजूद थे। सीपी सिंह ने कहा कि राज्य, समाज व मानव के सर्वांगीण विकास व सेवा के कार्य को निस्वार्थ भाव से करने वाले सेवानिष्ठ व्यक्तियों व संस्थाओं को ऐसे अवार्ड प्राप्त होने से मन में सेवा कार्य के उत्साह कई गुणा बढ़ जाती है। 

हर साल दिया जाता है सम्मान 

डॉ बीबी राज ने जानकारी देते हुए कहा कि यह संस्था सरकार और आमजन के सहयोग संचालित होती है। अभी इसके अधीन 101 संस्था कार्य करती है यह विविध क्षेत्रों में सेवा करने वाले लोगों को प्रोत्साहन के लिए प्रत्येक वर्ष सेवा रत्न अवॉर्ड समारोह का आयोजन करती है। उक्त अवार्ड वितरण समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, आकाशवाणी, अभियोजन, सांस्कृतिक, महिला सशक्तिकरण, पत्रकारिता, कृषि एवं पशुपालन उद्यमिता विकास, बैंकिंग और न्यायिक सेवाओं में पूरे राज्य से कुल 18 प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया गया।