logo

मुस्लिम धर्मावलंबियों से मिली विधायक अंबा प्रसाद, बोली त्याग और बलिदान का पर्व है मुहर्रम 

11988news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
मुहर्रम के मौके पर बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर मुस्लिम धर्मावलंबियों से मुलाकात की। कई स्थानों पर जाकर उन्होंने तजिया को नमन किया | विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा हजरत हसन हुसैन की शहादत को याद करते हुए मुहर्रम पर्व मनाया जाता है। हजरत हुसैन ने शहीद होकर भी इंसानियत के परचम को ऊंचा रखा था| त्याग और बलिदान की प्रेरणा देने वाले मोहर्रम के दिन अन्याय और जुल्म के विरुद्ध हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन साहब द्वारा कुर्बानी दी गई थी। 

मुसलमानों के लिए है पाक महीना 
बड़कागांव विधायक ने कहा कि मुसलमानों के लिए यह महीना बहुत पाक होता है। इस पवित्र महीने में हम सबको इंसानियक की भलाई के बारे में सोचना चाहिए। विधायक ने यह भी कहा कि इस महीने का 10वां दिन खास होता है। मुहर्रम के मौके पर विधायक ने सभी लोगों से मुलाकात की।