logo

रेल पटरी के किनारे पड़ा मिला महिला का शव, दुर्घटना या साजिश! छानबीन जारी

13497news.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगा: 

लोहरदगा में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला जिले के कैरो थानाक्षेत्र अंतर्गत गुड़ी ग्राम का है। महिला का शव रेल की पटरियों के पास मिला है। मामले की जानकारी कैरो थाने में दी गई। समाचार लिखे जाने तक कैरे थाना प्रभारी हरिओंध करमाली ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर महिला का शव कब्जे में ले लिया था। 

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
गौरतलब है कि घटना की सूचना कैरो थाना को दी गई। कैरो थाना के एसआई हरिओंध करमाली दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। बता दें कि घटना अकाशी और इरगांव रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला के शव को सबसे पहले गुड़ी ग्राम के चरवाहे ने देखा। उसने ग्रामीणों को बताया और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने दुर्घटना में मौत की आशंका व्यक्त की
पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर आशंका व्यक्त की है कि महिला ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही होगी या फिर पटरी पार करने की कोशिश कर रही होगी। इस बीच वो ट्रेन की चपेट में आ गई होगी। आरपीएफ भी घटना की छानबीन में जुटी है। पुलिस अज्ञात महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़िये: 

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे लखीमपुर हिंसा की जांच, कांग्रेस ने फैसले पर असंतोष जताया

IPL2021: आज मैदान में होगी गुरु-शिष्य की भिड़ंत, कैप्टन कूल धोनी के सामने होंगे ऋषभ पंत