logo

मंडप से उठकर भाग गया दूल्हा, वजह सिर्फ इतनी सी थी...

8347news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमुई:
शादी में वधु पक्ष की ओर से कुछ कमी रह गयी तो दूल्हा मंडप छोड़ कर भाग गया। यह घटना है लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पंचायत की। शादी करने आया दूल्हा नाराज होकर मंडप छोड़ भाग गया। बाद में पुलिस दूल्हे को पकड़कर लाई। इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। लोग चुटकियां ले रहे हैं। 

मंडप छोड़कर भाग गया था दूल्हा
जानकारी के मुताबिक दिघरा मंडल टोला निवासी पप्पू मंडल की बेटी काजल कुमारी की शादी 9 मई को मुंगेर जिला के नीतीश कुमार नामक लड़के के साथ होनी थी। दूल्हे राजा पूरे साज-बाज के साथ बारात लेकर पहुंचे। दूल्हे को समय पर भोजन नहीं मिला जिससे वह नाराज हो गया। पहले दूल्हे ने खूब हंगामा किया। वधू पक्ष के लोगों को काफी सुनाया। फ‍िर शादी नहीं करने की बात बोलकर मंडप छोड़ भाग गया।

पुलिस दूल्हे को ढूंढ़कर थाने लायी
दूल्हा के भागने के बाद थाने तक गयी। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित को सूचना मिलते ही दूल्हे की खोज शुरू कर दी गयी। कुछ देर बाद दूल्हे को ढूंढ कर लाया गया। पुलिस दूल्हे को थाना लेकर आयी। दोनों पक्ष के लोगों को थाना बुलवाया गया। जहां समझा-बुझाकर दूल्हे को शादी के लिए मनाया गया। शादी की सभी रस्में पूरी हुई। साथ में दोनों पक्ष को बॉन्ड बनवाया गया। वर पक्ष का हिदायत दी गयी कि इस घटना की वजह से लड़की को प्रताड़ित किया गया तो कठोर कार्रवाई की जायेगी।