logo

आशा लकड़ा ने भाजपा कार्यालय पहुंच संभाला राष्ट्रीय मंत्री का कार्यभार

15361news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय मंत्री का कार्यभार संभाला। इस दौरान फोन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकानाएं दी। साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी. सतीश, राष्टीय संगठन मंत्री प्रद्युमन, केंद्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडेय समेत विभिन्न प्रांतों से आए कार्यकर्ताओं ने भी शुभकानाएं दी। मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करूंगी। पार्टी के नीति व सिद्धांतों से कायकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल करूंगी।

 

आशा का राजनीतिक सफर

आशा लकड़ा ने  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजयुमो से राजनीति की शुरुआत की। वह दूसरी बार रांची मेयर का पद संभाल रही हैं। 2018 में उन्होंने जेएमएम की प्रत्याशी वर्षा गाड़ी को 39 हजार मतों से पराजित किया था। आशा एक तेज-तर्रार महिला राजनीतिज्ञ के रूप में उभरी हैं। प्रदेश में चाहे भाजपा की सत्ता रहे यह गैर भाजपा की, मेयर होते हुए आशा लकड़ा हमेशा जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रही हैं। आशा लकड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा महिला मोर्चा की भी राष्ट्रीय मंत्री रह चुकी हैं।