logo

BJP ने बढ़ाया झारखंड की बेटी का मान, दीपक प्रकाश समेत कई नेताओं ने आशा पर जताया विश्वास

15172news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने  कहा कि महापौर के रूप में दो बार से रांची नगर निगम का प्रतिनिधित्व कर रहीं डॉ. आशा लकड़ा जनजाति समाज की गौरव हैं। विद्यार्थी परिषद की पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाली आशा का लंबा संगठिक अनुभव है। उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाकर केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड की बेटी का मान बढ़ाया है।

 

राज्य की लाखों आदिवासी बहनोँ का सम्मान: बाबूलाल मरांडी

दीपक के अलावा प्रदेश के कई नेताओं ने भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैँ। नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आशा लकड़ा का सम्मान राज्य की लाखों आदिवासी बहनोँ का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व स्पर्शी, और सर्व व्यापी संगठन की पार्टी है। सबका साथ सबका विकास पार्टी का संकल्प है।

इन्होंने भी दी मुबारकबाद
बधाई देने वालों में  क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र , प्रदेश संगठन मशमंत्री धर्मपाल सिंह , प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुन्द सहाय प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद सुनील सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, जेपी पटेल, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, विवेक भवानी सिंह, नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्र, मिस्त्री सोरेन, दीपक बंका, हेमंत दास, सूरज चौरासिया, मनोज सिंह, शिवपूजन पाठक, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अमित सिंह, अविनेश कुमार ,मिस्फीका हसन, कुणाल सारंगी, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाईक, रंजीत चन्द्रवंशी, भानु जालान, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, रवि भट्ट, मोर्चा की आरती कुजूर, किसलय तिवारी, शिवशंकर उरांव, अमरदीप यादव,पवन साहू और अनवर हयात आदि शामिल हैं।