logo

नई दिल्ली में तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष से मिले एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप के पदक विजेता

15135news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
भारतीय तीरंदाजी टीम बांग्लादेश में आयोजित एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भाग लेकर शनिवार को लौटी। इसके बाद भारतीय तीरंदाजी टीम के सभी सदस्य शनिवार को केंद्रीय मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा से दिल्ली स्थित उनके आवास में मिले, टीम ने एक स्वर्ण, 4 रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। 


कपिल ने दो पदक जीते 
बांग्लादेश के ढाका में आयोजित 22वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में मेरठ के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कपिल ने दो पदक जीते हैं। रिकर्व इवेंट में खेल रहे कपिल ने पुरुष टीम स्पर्धा में रजत पदक और रिकर्व मिक्स्ड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता ढाका में 13 से 19 नवंबर तक हुई जिसमें कपिल भारतीय टीम की ओर से खेले। शनिवार को कपिल भारत लौटेंगे और इसके साथ ही उनकी अगली प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू हो जाएगी। मेरठ में कंकरखेड़ा के रहने वाले कपिल के पिता एमईएस से सेवानिवृत्त हैं।

कपिल 21 वर्ष से तीरंदाजी कर रहे हैं और साल 2010 में तीरंदाजी के जरिए ही भारतीय रेलवे से जुड़े और चित्तरंजन में कार्यरत हैं। इससे पहले भी कपिल एशिया कप, व‌र्ल्ड कप आदि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं लेकिन एशियन चैंपियनशिप में यह उनका पहला पदक है। अर्जुन मुंडा ने इस अवसर पर कहा कि खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।  इस दौरान द्रोणाचार्य अवार्डी संजीव सिंह भी मौजूद थे।