logo

Tokyo Olympics 2020: पुरुष हॉकी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-1 के बड़े अंतर से हराया, अगला मुकाबला अर्जेंटीना से

11179news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक्स 2020 के अपने दूसरे पुल मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 के बड़े अंतर से हराया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया, दोनों ने ही अपने शुरुआती मुकाबले जीते थे। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें पुल में अपनी स्थिति और मजबूत करने के इराद से उतरी थी। 

भारतीय टीम ने जीता था पिछला मुकाबला
गौरतलब है कि शनिवार को भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को करीबी मुकाबले में 3-2 से हराया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले पूल मैच में मेजबान जापान को 5-3 से हराया था। अब भारतीय टीम को अगला मुकाबला अर्जेंटीना से खिलाफ खेलना है। अर्जेंटीना एक मजबूत टीम है लेकिन अतीत में भारतीय टीम उसे कई बार हरा चुकी है। 

शुरुआत से ही हावी रही ऑस्ट्रेलियाई टीम
गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। अधिकांश समय मैदान में गेंद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पाले में रही। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अच्छे मौके बनाए और उसे गोल में तब्दील कर मौके को भुनाया भी। तीसरा क्वार्टर खत्म होते-होते ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 6-1 की बढ़त हासिल कर ली थी। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक और गोल दागा। इसी अंतर के साथ मुकाबला खत्म हुआ।