logo

बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा जनता को कभी नहीं मिल सकता है न्याय

14235news.jpg

द फॉलोअप टीम, लातेहार:

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि प्रशासन चुप बैठा है, जबकि लातेहार जिले में धर्मांतरण का खेल जोरों पर चल रहा है। जहां डीसी अबू इमरान जैसे पदाधिकारी पदस्थापित रहेंगे तो उस जिले के आम- आदमी, गरीबों को कभी न्याय नही मिलेगा। वहीं सरकार भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बोलने पर सांसद निशिकांत दुबे पर एफआईआर कर रही है। सरकार के संरक्षण में बालू, पत्थर,कोयले की कालाबाजारी से धड़ल्ले से हो रही है। बाबूलाल 26 अक्टूबर को लातेहार दौरे पर पहुंचे और उक्त बातें कहीं। डीसी अबू इमरान और मांडर विधायक बंधु तिर्की के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा वह बोले, डीसी अबू इमरान की जुबान जो निकल रहा था वो बिल्कुल सत्य है। डीसी ये कह रहे थे कि यहां डीसी भी मुसलमान है और जिस इलाके का आप जिक्र कर रहे है वहा का सीओ भी मुसलमान है। डीसी और सीओ सब काम कर रहे है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इससे साफ है कि डीसी मुसलमानों का काम करते हैं दूसरे का काम नही करते हैं। हेमंत सरकार में किसी को भी न्याय नहीं मिल सकता है।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा

बाबूलाल मरांडी ने जिले के चंदवा,बालूमाथ में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। चंदवा, बालूमाथ भ्रमण के बाद बाबूलाल मरांडी लगभग 3:30 बजे लातेहार जिला मुख्यालय के टाउन हॉल पहुँचे। जहाँ पहले से कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत करते हुए बाबूलाल मरांडी ज़िंदाबाद के ख़ूब नारे लगाए। टाऊन में बाबूलाल मरांडी ने कहा सरकार हर मोर्चे पर फ़ेल है। ग्रामीणों इलाकों में अबतक कोई विकास नहीं हुआ है। भाजपा की सरकार में जो विकास हुआ था, उसके बाद स्थिति ज्यो की त्यों पड़ी हुई है। सरकार ने अपना दो साल सिर्फ और सिर्फ उगाही और तबादले करने के गंवा चुकी है। डीएमएफटी फण्ड का पैसा कई ज़िले में ऐसे ही पड़ा हुआ है। लेकिन सरकार उस राशि को भी खर्च नही कर पा रही है।

कहा, चंदा उगाही में लगी हुई हेमंत सरकार

उन्होंने कहा पंचायत में विकास के भारत सरकार पैसा खर्च कर रही है. इसलिए पंचायत के प्रतिनिधि भाजपा के हो यह आपको सुनिश्चित करना है.आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा के लोग होने चाहिए इसलिए तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी से योजनाबद्ध तरीके से काम को अंजाम देने में लग जाना होगा। उन्होंने वर्तमान की हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा राज्य में आतंक का माहौल है। राज्य की बहन बेटियां महफूज नही हैं। राज्य में चोरी, डकैती, अपहरण, बलात्कारी, सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। ऐसे तमाम आपराधिक मामले पर पुलिस की भी कार्यशैली साफ़ है। राज्य सरकार ने पुलिस पदाधिकारियों को भी पैसे वसूलने में लगा रखा है। जिस सरकार का मकसद सिर्फ उगाही करना होगा। उस राज्य का क्या हो सकता है।  इस दौरे में उनके आलावा प्रदेश महामंत्री आदित्या साहू, चतरा सांसद सुनील सिंह,पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह, प्रकाश राम समेत कई अन्य बड़े नेता शामिल थे।