logo

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने किया छठ गीत का विमोचन

14653news.jpg

द फॉलोअप टीम, बड़कागांव: 

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित आवास पर छठ पूजा के एल्बम करेले विनीतिया माई के छठ माई गीत का विमोचन किया गय। रेस म्यूजिक चैनल के बैनर तले म्यूजिक डायरेक्टर मणिकांत के गाने में सुधीर पांडे ने अपनी आवाज दी है।

इन कलाकारों ने तैयार किया है गीत
छठ गीत का विमोचन विधायक अंबा प्रसाद, गायक सुधीर पांडे, सहयोगी संजीत कुमार, पंकज सिंह एवं अमर के मौजूदगी में की है। गीत की काफी सराहना करते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग से गायकी के क्षेत्र में गायकों का आगे बढ़ना एक गर्व की बात है। मौके पर गायक सुधीर पांडे, सहयोगी संजीत, पंकज, अमर,संजय शर्मा, बोधन पटेल, सुमन सिंह, सुरेश प्रसाद एवं अन्य लोग मौजूद थे|