logo

विराट के बिना भी मजबूत है टीम इंडिया! ऐसा कहने वाले शख्स का नाम जानकर हैरान रह जायेंगे आप

16001news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः

BCCI ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया है। साथ ही एक बयान आया है कि टीम इंडिया विराट कोहली के बिना भी रोहित शर्मा के साथ काफी मजबूत है। आपको बता दें कि यह बयान BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली का है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, 'कुछ साल पहले खेले गए एशिया कप (2018) में रोहित की कप्तानी में ही टीम को जीत मिली थी, उस टीम में विराट कोहली नहीं थे। कोहली के बिना भी टीम को जीत मिली थी।'  

रोहित शर्मा पर चयनकर्ताओं का पूरा भरोसा
रोहित जिस प्रकार से IPL में कप्तानी करते हैं। जिसके फलस्वरूप उन्होंने मुंबई की टीम को पांच बार चैंपियन बनाया है। साथ ही वनडे में बतौर कप्तान भारत के लिए खेले 10 मैचों में 8 में भारत को जीत दिलाया है। चयनकर्ताओं का कहना है कि रोहित शर्मा शानदार कप्तान हैं। वो टीम को बहुत आगे ले जाएंगे है और उम्मीद है कि टीम इंडिया आगे काफी सफलता हासिल करेगी।  

विराट को जबरन हटाया गया कप्तानी से 
बता दें कि बोर्ड ने विराट को वनडे की कप्तानी से इस्तीफा देने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। कोई जवाब नहीं आया तो बोर्ड ने उन्हें खुद इस पद से हटा दिया। BCCI के अध्यक्ष संग पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि रोहित को कप्तान बनाए जाने का फैसला BCCI और चयनकर्ताओं ने मिलकर लिया है। BCCI ने विराट से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने को कहा था, लेकिन वो सहमत नहीं हुए। चयनकर्ताओं का मानना था कि लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट में 2 अलग-अलग कप्तान नहीं होने चाहिए। इसलिए ये फैसला लिया गया। अब विराट टेस्ट कप्तान बने रहेंगे और रोहित वनडे, टी-20 की कमान संभालेंगे।