logo

Photo: जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में जमीन पर बिछ गई सफेद चादर, देखिये बर्फबारी का खूबसूरत नजारा

16397news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

दिसंबर का महीना खत्म होने को है। सर्दी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। जम्मू कश्मीर के लेह जिले में बीते 2 दिन से भारी बर्फबारी हो रही है। सैलानियों के लिए गाइडलाइन जारी किया गया। इस बीच सोशल मीडिया में बर्फबारी की तस्वीरें वायरल है जिसमें सड़क, मकान, गाड़ी और खुले मैदानों को बर्फ से ढंका हुआ देखा जा सकता है। 

लेह जिला के प्रवेश द्वार। पूरी सड़क पर बर्फ की सफेद चादर बिछी है। आसपास मकानों और दुकानों पर भी बर्फ की मोटी चादर देखी जा सकती है। 

पहाड़ी की चोटियां बर्फबारी से ढंग गई है। ऐसा लगता है मानों पूरी पहाड़ी में किसी ने ढेर सारी रूईयां बिखेर दी हो। तमाम मकान बर्फ की वजह से सफेद दिख रहे हैं।

जहां तक निगाह जाती है बर्फ ही बर्फ है। यहां एक बौद्ध मंदिर दिख रहा है जिसका गुबंद बर्फ की मोटी चादर से ढंक गया है। 

स्वेटर में ढंके बच्चे भारी बर्फबारी और शीतलहरी के बीच स्कूल जाते हुये। पहाड़ी राज्यों में फिलहाल कोरोना के ज्यादा मामले सामने नहीं आये हैं।

घुमावदार रास्ता और बर्फीली सड़क। देखने में खूबसूरत लगने वाला ये नजारा हकीकत में दरअसल बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। 

ऊपर नीला आसमान और नीचे भी बर्फ की नीली चादर।