logo

Punjab Election 2022 : पंजाब में भगवंत मान होंगे आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

499505a8-8c2d-4bdd-923d-4b18a8176269.jpg

द फॉलोअप टीम, लुधियाना: 

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बतौर मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के नाम की घोषणा की। 

संगरूर से सांसद हैं भगवंत मान
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद भगवंत मान आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। गौरतलब है कि इसके लिए बकायदा पोल कराया गया था। जनता का वोट मांगा गया था। केजरीवाल से पहले भी जब पूछा गया था कि क्या भगवंत मान मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे तो उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी से कौन मुख्यमंत्री बनेगा ये भी जनता ही तय करेगी। 

20 फरवरी को होगी पंजाब में वोटिंग
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी। पहले 14 फरवरी को वोटिंग होने वाली थी लेकिन पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने मांग की थी कि इसे टाल दिया जाये क्योंकि 16 फरवरी को रविदास जयंती पड़ती है। अनुसूचित जाति वर्ग के तहत आने वाले सिख समुदाय की बड़ी आबादी इसमें भाग लेने वाराणसी जाती है। चुनाव करवाना ठीक नहीं होगा।