logo

गढ़वा: बाइक सवार बदमाशों ने 2 युवकों को मारी गोली, 1 की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

7879news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा: 
गढ़वा जिला के बस स्टैंड परिसर में बुधवार को फायरिंग हुआ। बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गये। फायरिंग की घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गयी। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान शैलेश गौरव उर्फ टिंकू केशरी के रूप में की गयी। मृतक गढ़वा के केशरी मोहल्ला निवासी बसंत केशरी का बेटा था। 

घात लगाए अपराधियों ने की फायरिंग
घटना में घायल युवक का कईल दुबे है। वो गढ़वा जिला के अचला गांव का रहने वाला है। मृतक के परिजनों का कहना है कि शैलेष हर दिन की तरह बस स्टैंड गया था। वो वहां एजेंट का काम करता है। बस स्टैंड पहुंचने के कुछ ही देर बात पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली काईल दूबे को भी लगी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां शैलेष को मृत घोषित कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल कईल दूबे की हालत नाजुक है। 

छानबीन में जुट गयी है गढ़वा की पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शैलेश और कईल बस स्टैंड में खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने शैलेष पर गोली चलाई। बीच बचाव करने आये कईल को भी बदमाशों ने गोली मार दी। फायरिंग की इस घटना से बस स्टैंड में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अवध कुमार यादव और थाना प्रभारी अभय कुमार वहां पहुंचे। अधिकारियों ने सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।