logo

रफ्तार लील गयी जिंदगी! ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा, 22 साल के युवक की गई जान

6401news.jpg
द फॉलोअप टीम,  रामगढ़ : 
राज्य में सड़क हादसों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गोला थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ घटना रामगढ़ बोकारो मेन रोड स्थित चक्रवाली गांव की है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक युवक कसमार की ओर अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। 
बताया जा रहा है कि युवक एक गाड़ी को तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने से आ रही टाटा सूमो विक्टा से उसकी टक्कर हो गई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की जांच जारी है। 

ससुराल जा रहा था युवक
युवक की पहचान हजारीबाग के चरही स्थित जरवा बस्ती निवासी 22 वर्षीय रतन साव के तौर पर की गयी। रतन सुबह बाइक से अपने ससुराल जाने के लिए निकला था। जैसे ही वो रामगढ़-बोकारो मेन रोड के चक्रवाली गांव के पास पहुंचा हादसा हो गया। बाइक टाटा सूमो में फंस गई। ड्राइवर गाड़ी को लेकर भाग नहीं सका। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच में जुट गई है।