logo

लोहरदगा में खुलेआम फा'यरिंग! अज्ञात अपराधियों ने गोलगप्पा विक्रेता को मारी गो'ली

16081news.jpg

द फॉलोअप टीम, लोहरदगा: 

लोहरदगा में फायरिंग से सनसनी पैदा हो गई। घटना लोहरदगा मत्स्य विभाग कार्यालय के पास की है। यहां शाम तकरीबन साढ़े 6 बजे अज्ञात अपराधियों ने शिवदेनी साहू नाम के व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से शिवदेनी साहू गंभीर रूप से जख्मी हो गये। गोलीबारी में घायल शिवदेनी मूल-रूप से भंडरा प्रखंड का रहने वाला है। शिवदेनी गोलगप्पा बेचकर गुजर-बसर करता है। 

गोलगप्पा बेचता है शिवदेनी
मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने से घायल शिवदेनी बीते तकरीबन 4 वर्षों से नदिया बस्ती में रहकर गोलगप्पा बेचने का काम करता है। घटना वाले दिन शाम जब शिवदेनी गोलगप्पा का ठेला लेकर लौट रहा था तभी मछली विभाग के तालाब के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

स्थानीय लोगों ने हॉस्पिल पहुंचाया
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल शिवदेनी को हॉस्पिटल पहुंचाया। लोगों ने बताया कि शिवदेनी मैना बगीचा में ठेला लगाकर गोलगप्पा बेचता है। लोगों ने ये भी बताया कि ये आदमी बेहद सीधा-सादा है। काफी साधारण जिंदगी जीता है। कोई इसे गोली क्यों मारेगा। लोग घटना से काफी हैरान नजर आये।